बात जहां तक ले जानी है ,
पहले सोच वहां पहुचे ,
मन तो ठहरा चंचल भंवरा ,
आज यहाँ कल कहाँ टिके ।
धरती से देखो दूर गगन तक ,
सब कुछ कितना नवल दिखे ,
जब देखो चढ़कर पर्वत पर ,
धरती ही कुछ और दिखे ।
यहाँ मेघ जो जल बरसाते ,
पर्वत पर वह बन हिम गिरे ,
यहाँ कलकल कर बहती नदिया ,
वहां ठोस हिमखंड बने।
कहाँ तुम्हे जाना है राही ,
तय पहले यह लक्ष्य करो ,
और लक्ष्य पर जब मैं पहुंचू ,
क्या करना यह ध्यान करो ।
मार्ग अनेकों मिल जाऐंगे,
पर तुम फिर भी मनन करो ,
चयन मार्ग का बड़ा झमेला ,
सरल कठिन का भेद करो ।
मार्ग लक्ष्य तक बडा है लम्बा ,
समय अधिक होगा इसमें ही व्यय ,
अब यह भी बस है तुम्हें सोचना ,
क्या नहीं इसमें हो अपना व्यय ।
इस मार्ग में कांटो के संग समझो ,
डग डग पर है बिखरा मैला ,
कैसे अपने इस अंतः करण को ,
देखो यत्नों से निर्मल स्वच्छ रखना ।
प्राँजल शुकुल
23 06 2022
No comments:
Post a Comment